आम तौर पर लोग बैंक अकाउंट रखते हैं और इसमें अपनी सुविधा के हिसाब से पैसा जमा कराते हैं और निकालते हैं। यह एक नॉर्मल प्रैक्टिस है। लेकिन अगर आप बैंक अकाउंट रखते हैं और इसमें पैसा जमा तो कराते हैं पैसा निकालते नहीं है तो आप सरकार के रडार पर आ सकते हैं। मौजूदा समय में सरकार बैंक अकाउंट की भी निगरानी कर रही है। आज हम आपको बता रहे हैं कि बैंक अकाउंट से पैसा निकालना क्यों जरूरी है। अगर कोई नहीं निकालता है बैंक अकाउंट से हर माह पैसा अगर आप पैसा खर्च कर रहे हैं और बैंक अकाउंट से पैसा निकाल नहीं रहे हैं तो सरकार की नजर में आप संदिग्ध हो सकते हैं। आप अपनी रोजमर्रा की जरूरतों और दूसरी चीजों पर जो पैसा खर्च कर रहे हैं उसके हिसाब से बैंक अकाउंट में विदड्रॉअल हिस्ट्री होनी भी जरूरी है। वरना यह शक पैदा हो सकता है कि आप बैंक अकाउंट से पैसा नहीं निकाल रहे हैं तो आपके पास खर्च के लिए पैसा कहां से आ रहा है। कहीं यह ब्लैकमनी तो नहीं अगर किसी व्यक्ति के बैंक अकाउंट में विदड्रॉल हिस्ट्री नहीं है तो इनकम टैक्स विभाग उस व्यक्ति को नोटिस देकर पूछ सकता है कि आपका खर्च कैसे चल रहा है। आप...
Latest financial awareness with quick tips on investment and Tax planning.