क्या आप देश की पहली बुलेट ट्रेन की सवारी करना चाहते हैं, लेकिन किराया ज्यादा होने से डर रहे हैं? अगर ऐसा है तो डर अपने मन से निकाल दीजिए. मुंबई से अहमदाबाद के बीच देश की पहले बुलेट ट्रेन का किराया 250 से 3,000 रुपये के बीच होगा. एक सीनियर अफसर ने यह जानकारी दी.
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के एमडी अचल खरे ने यहां बुलेट ट्रेन के संभावित किराये के बारे में बताया. उन्होंने किरायों को लेकर पहला आधिकारिक संकेत दिया.
हम यहां आपको सरकार की अटल पेंशन योजना के बारे में बता रहे हैं। इस योजना से देश का कोई भी नागरिक जुड़ सकता है जो 18 साल से 40 साल की उम्र के बीच हो। इस योजना से जुड़ने के लिए बैंक में एक बचत खाता और आधार कार्ड होना जरूरी है। इसमें योगदान करने की मिनिमम अवधि 20 साल है। लेकिन अगर आप कम उम्र में योजना से जुड़ते हैं तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।
Comments
Post a Comment