देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के नतीजे शुक्रवार को पेश कर दिए. आईटी क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 में अपनी आय 7-9% (डॉलर में) बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है. बीते वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 7.2 फीसदी था. करेंसी की दर स्थिर मानने पर यह ग्रोथ करीब 6 से 8 फीसदी के बीच रहेगी. आय में बढ़ोतरी के इस अनुमान से निवेशक खुश नहीं हैं.
हम यहां आपको सरकार की अटल पेंशन योजना के बारे में बता रहे हैं। इस योजना से देश का कोई भी नागरिक जुड़ सकता है जो 18 साल से 40 साल की उम्र के बीच हो। इस योजना से जुड़ने के लिए बैंक में एक बचत खाता और आधार कार्ड होना जरूरी है। इसमें योगदान करने की मिनिमम अवधि 20 साल है। लेकिन अगर आप कम उम्र में योजना से जुड़ते हैं तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।
Comments
Post a Comment