अगर आप की मंथली इनकम 30,000 रुपए है तो आप फ्यूचर में 4 करोड़ रुपए का फंड बना सकते हैं। आपको इसके लिए अपनी मंथली इनकम का 15 फीसदी बचाना होगा और आपको निवेश के लिए सही इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट चुनना होगा।
कहां करें निवेश
लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाने के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक है। इन्वेस्टमेंट के ऑप्शन के तौर पर इक्विटी फंड ने लंबी अवधि में दूसरे विकल्पों से बेहतर नतीजे दिए हैं। हालांकि इसमें निवेश करने पर आपको मार्केट से जुड़ा रिस्क उठाने के लिए तैयार रहना होगा। हालांकि आप लंबी अवधि के लिए प्लानिंग करके इस रिस्क का सामना कर सकते हैं। आप सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लानिंग (एसआईपी) के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
बढ़ाते रहें एसआईपी
आज आपकी मंथली इनकम 30,000 है। आप हर माह इनकम का 15 फीसदी यानी हर माह 4500 रुपए म्युचुअल फंड एसआईपी में निवेश कर रहे हैं। सालाना सैलरी हाइक और महंगाई की वजह से समय के साथ आपकी इनकम बढ़ेगी। मान लेते हैं कि आपकी औसत सालाना इनकम 8 फीसदी बढ़ती है। आपकी मंथली एसआईपी भी इसी अनुपात में बढ़नी चाहिए। ऐसे में जहां पहले साल आपका मंथली निवेश 4500 रुपए होगा। दूसरे साल यह बढ़ कर 4860 रुपए और दसवें साल यह बढ़ कर 8995 रुपए हो जाएगी। 30 वें साल में ये बढ़ कर 41927 रुपए हो जाएगी। आपको चौंकने की जरूरत नहीं है क्योंकि 30 वें साल आपकी मंथली इनकम भी बढ़ कर 2.80 लाख हो जाएगी।
म्यूचुअल फंड पर गारंटीड रिटर्न नहीं मिलता है। हम लंबी अवधि में आपके निवेश पर मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगा सकते हैं। अगर आपके निवेश पर सालाना 15 फीसदी रिटर्न मिलता है तो आपको 30 साल बाद 4.33 करोड़ रुपए मिलेंगे।
हम यहां आपको सरकार की अटल पेंशन योजना के बारे में बता रहे हैं। इस योजना से देश का कोई भी नागरिक जुड़ सकता है जो 18 साल से 40 साल की उम्र के बीच हो। इस योजना से जुड़ने के लिए बैंक में एक बचत खाता और आधार कार्ड होना जरूरी है। इसमें योगदान करने की मिनिमम अवधि 20 साल है। लेकिन अगर आप कम उम्र में योजना से जुड़ते हैं तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।

Comments
Post a Comment